Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

महू में लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही 2 हजार की रिश्वत लेते आरोपी गिरफ्तार

इंदौर लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

*इंदौर लोकायुक्त की ट्रेप कार्यवाही*

  • *आवेदक* : श्री रविन्द्र चन्द्रायण, सचिव ग्राम पंचायत चौरड़िया, जनपद पंचायत अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर

*आरोपी -* मुन्नालाल यादव, पंचायत समन्वयक अधिकारी, जनपद पंचायत अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर

*विवरण* – आवेदक के अनुसार वह ग्राम पंचायत चौरड़िया में सचिव के पद पर पदस्थ है ग्राम पंचायत चोरड़िया अंतर्गत पातालपानी पर्यटन स्थल की पार्किंग का ठेका 3,00,000 रुपये में कपिल जोशी नामक व्यक्ति को दिया गया है जिसे जनपद पंचायत द्वारा निरस्त किया गया है जिस पर कपिल जोशी द्वारा माननीय न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया है। माननीय न्यायालय में प्रचलित प्रकरण में पैरवी हेतु शासकीय अधिवक्ता को देने के नाम पर आरोपी श्री मुन्नालाल यादव, पंचायत समन्वयक अधिकारी द्वारा आवेदक रवींद्र चंद्रायण सचिव से 2000 रू. रिश्वत की मांग की जा रही है जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर की गई शिकायत सत्यापन उपरांत सही पाए जाने से आज ट्रैप दल का गठन किया गया और आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आज दिनांक 10.10.24 को ट्रेप कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी को आवेदक से ₹2000 की रिश्वत राशि लेते हुए जनपद जनपद पंचायत कार्यालय महू में रंगे हाथ पकड़ा गया। कार्यवाही अभी जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!