Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही   कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक

10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

आवदेक:- अनिल बारिया

आरोपी :-  गोविन्द सिंह गिरवार  कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना बडगोंदा तहसील महू जिला इंदौर

 

रिश्वत राशि- 10,000/- रू०

आवेदक का दिनांक 21.01.2025 को उसकी पत्नी रेखाबाई से पारिवारिक विवाद हुआ था जिसकी शिकायत आवेदक की पत्नी ने पुलिस थाना बडगोंदा मे की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बडगोंदा में आवेदक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। आवेदक के विरुद्ध दर्ज प्रकरण की जांच गोविन्द सिंह गिरवार द्वारा की जा रही थी जिसके संबंध में अनावेदक द्वारा आवेदक को प्रकरण के संबंध में बातचीत करने हेतु गवली पलासिया स्थित शराब की दुकान पर मिलने बुलाया तथा बातचीत के दौरान अनावेदक द्वारा एफआईआर कमजोर करने के एवज में आवेदक से 20,000/- रुपये रिश्वत की मांग की गई, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 25.02.2025 को ट्रेपदल का गठन किया गया और आरोपी को गवली पलासिया स्थित शराब की दुकान के सामने आवेदक से 10,000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

 

ट्रेपदल-निरीक्षक श्री राहुल गजभिये, कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती रेनू अग्रवाल, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक अनिल परमार, आरक्षक आशीष आर्य, आरक्षक पवन पटोरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आशीष गुर्जर, आरक्षक कमलेश तिवारी एवं चालक शेरसिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!