Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
Uncategorized

कलेक्टर के निर्देश पर इंदौर आरटीओ ने यात्री बसों पर की कार्यवाही

अवैध रूप से खड़ी 4 बसों को किया जप्त

इंदौर – कलेक्टर  आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहन, बसों, स्कूल वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। आज पालदा से नायता मुंड़ला रोड पर सघन चेकिंग की गई। जिसमें वाहनों के फ़िटनेश, परमिट, बीमा, पीयूसी, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये गए। बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की गई। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की गई। दस्तावेज नहीं होने, क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों, बेतरतीब खड़ी रहने वाली बसों पर कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान मुसाखेड़ी रिंग रोड पर बसें बीच रोड पर मरम्मत, सफ़ाई का काम करवाते और सवारियों को बैठाते हुए पाई गई।

बीच रोड पर बसों की साफ सफाई, मरम्मत से आम जन को हो रही असुविधा, ट्रैफिक जाम की स्थिति होने से सिद्धिविनायक ट्रेवल्स, सोमनाथ ट्रेवल्स और हंस ट्रेवल्स की कुल चार बसों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय इंदौर में रखा गया। इन बसों से पालदा तिराहे पर जाम लग जाता था। ट्रेवल्स, बस संचालकों ने आरटीओ को आश्वासन दिया कि वे अब पालदा तिराहे से ना जाकर आर ई टू मार्ग से आरटीओ ऑफिस होकर बस चलायेंगे, जिससे जाम ना लगे। आरटीओ ने निर्देशित किया कि वह अपनी बसों को निर्धारित स्थान से ही चलाएं, अन्यथा बसें जब्त की जाएगी। बेतरतीब, निर्धारित स्थानों से भिन्न स्थानों से संचालित बसों की जब्ती की यह कार्यवाही लगातार जारी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!