मध्यप्रदेश
जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी की घोषित
जबलपुर कलेक्टर ने जारी किए आदेश

जिले की सभी शालाओं में विद्यार्थियों के लिये सात और आठ जुलाई को अवकाश घोषित.
भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश
जबलपुर में लगातार हो रही बारिश तथा मौसम विभाग द्वारा आगामी 48 घण्टे के दौरान भारी वर्षा की बताई गई संभावना को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आदेश जारी कर सात और आठ जुलाई को जिले की सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं नवोदय विद्यालयों पर भी लागू होगा।




