अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का हुआ समापन
अग्रसेन महोत्सव में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

सेंधवा – शहर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया,अग्रवाल समाज द्वारा सुबह प्रभात फैली निकाली शाम को विशाल शोभायात्रा निकाली गई । इस दौरान विभिन्न आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार ओर समाज के मेघावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान । अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन के अवसर पर समाज द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन कर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण किया गया । इस दौरान कई डिग्री प्राप्त मेघावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया । जिसमें समाज के चार्टर अकाउंटेट बने बच्चे प्रेरणा श्याम अग्रवाल, सीए उमंग गोयल, सीए रक्षा संजय अग्रवाल, सीए करने के सीएफए की परीक्षा पास करने वाले यश अग्रवाल को सम्मानित किया गया । सीएफए में यश ने अच्छे अंक लाकर अग्रवाल समाज सेंधवा का नाम गौरवान्वित किया । सीएस तिलक संजय मंगल, आयआयटी खुशी मनोज तायल, एमबीबीएस डॉक्टर सुमित राजेश अग्रवाल, एम टेक अक्षत किशन गोयल, बैचलर ऑफ साइंस उर्मी सुनील मंगल, बी टेक संजना मुकेश नेवटिया, बी बीए आंचल विजय नेवटिया, एम बीए शिवम अजय नेवटिया, एम बीए खुशी अजय नेवटिया, सीएस मनन पारस मित्तल, ucmas में लगातार तीन बार इंटरनेशन प्रतियोगिता जीतने वाली प्रीशीता रजत एरन, अयोध्या में नृत्य करने वाली अनमोल अग्रवाल, माही अग्रवाल को सम्मानित किया गया । इसके अलावा कक्षा 10 व 12 वी में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । समाज के सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए गए जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला अग्रसेन 11 व अग्रवाल टाइटंस के बीच खेला गया रोचक मुकाबले में अग्रसेन 11 ने अग्रवाल टाइटंस को केवल 8 रनों से हराया अग्रसेन 11 ने पहले खेलते हुए 8 ओवर में 61 रन बनाए जवाब में अग्रवाल टाइटंस की टीम 53 रन ही बना सकी । फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 11 गगन चुभी छक्के लगाए। इस टूर्नामेंट के फाइनल में मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार यश विजय ऐरन को दिया गया जिसने फाइनल में 13 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अमन अग्रवाल (इंजीनियर) को दिया गया है जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अपनी कसी हुई गेंदबाजी से विपक्ष के बल्लेबाजों में खौफ बनाए रखा उन्होंने पूरे टूनामेंट में 6 ओवर में केवल 9 रन देकर 6 विकेट लिए, 3 कैच, 2 को रनआउट किया और 14 रन भी बनाए । इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंकित तायल को बेस्ट फील्डर का इनाम दिया गया जिन्होंने सेमीफाइनल में हैट्रिक लेकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इसके कार्यकम के दौरान समाज के अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में पूरा समाज एक मंच पर एकत्रित था । समाज की एकता का परिचय था । संरक्षक कैलाश एरन ने समाज द्वारा चलाई जा रही सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। सचिव राहुल गर्ग ने आभार व्यक्त किया । इस दौरान मंच पर संरक्षक कैलाश एरन, गिरधारी गोयल, अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल, राकेश एरन, राहुल गर्ग,सौरभ तायल, महेश गर्ग, राजेंद्र नरेडी, मुकेश मित्तल, किरण तायल, ज्योत्सना अग्रवाल, रानी मंगल, उषा तायल मंचासिन थी ।शाम मंगल भवन से महराजा अग्रसेन की विशाल शोभायात्रा निकाली गई । रथ पर महाराजा अग्रसेन की सजीवी अग्रसेन की झाकी सजाई गई । शोभायात्रा में दो घोड़े पर अग्र ध्वज लिए सेवादार आगे आगे चल रहे थे बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई । जिसमें समाज की महिला बच्चे व पुरुष सम्मिलित हुए । महिलाएं व पुरुष साफा पहने हुए थे । शोभायात्रा कई मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया गया । शोभायात्रा अग्रसेन प्रतिमा पर महाआरती के पश्चात समापन किया गया ।




