इंदौर
इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों के साथ हुई छेड़छाड़
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर इंदौर में महिला सुरक्षा को लेकर शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है महिला क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लेने इंदौर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो खिलाड़ीयो के साथ छेड़छाड़ की घटना का मामला सामने आया है दरअसल महिला क्रिकेट विश्व कप में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंची ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे जा रही थी इस दौरान दोनों महिला क्रिकेटरों के साथ बाइक सवार युवक ने गलत व्यवहार किया और छेड़छाड़ की घटना से डरी-सहमी खिलाड़ियों ने तुरंत अपनी टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को सूचना दी सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है घटना के बाद इंदौर में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं




