Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
देश

कोहरे के कारण भीषण हादसा,4 की जलकर मौत, 150 घायल

मथुरा में हुआ बड़ा हादसा

मथुरा में कोहरे के कारण भीषण हादसा, 7 बसें व 3 कारें टकराईं; 4 की जलकर मौत, 150 घायल

उत्तरप्रदेश के मथुरा में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें और 3 कारें आपस में भिड़ गईं।

टक्कर के बाद कुछ वाहनों में आग लग गई, जिससे चार लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कई लोग बसों के अंदर फंसे मिले हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 20 एंबुलेंस की मदद से लगभग 150 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास हुआ। सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनएचएआई और एसडीआरएफ की टीमें आग बुझाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर अचानक घना कोहरा छा जाने से दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान एक बस ने रफ्तार धीमी की, जिससे पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए और यह भीषण हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!