Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

बड़ी मात्रा में बारूद और अवैध फटाखे जप्त- कई फेक्ट्री/गोडाउन और दुकान सील- आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

इंदौर कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही

इंदौर जिले में सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर  शिवम वर्मा के निर्देशन में  जिले के अनेक क्षेत्रों में फटाखों के अवैध रूप से क्रय विक्रय, भण्डारण तथा निर्माण करने वालों के विरूद्ध मुहिम चलाकर कड़ी कार्रवाई की गई।  जिले के हातोद में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित लगभग 100 किलो बारूद जप्त किया गया। यहां अवैध रूप से फटाखों का निर्माण किया जा रहा था। हातोद में अवैध रूप से बना हुआ गोदाम भी ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक सुरक्षा को देखते हुए इंदौर में एक साथ अनेक जगहों पर छापामार कार्रवाई की गई। इसमें बड़ी मात्रा में बारूद और अवैध फटाखे जप्त किये गये। कई फेक्ट्री/गोडाउन और दुकान सील की गई। अवैध निर्माण भी ध्वस्त किये गये। आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर  शिवम वर्मा के निर्देशन में एडीएम  रोशन राय सहित अन्य राजस्व अमले द्वारा की गई। बताया गया कि हातोद में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां से दो लोडिंग वाहन भी जप्त किये गये है। आरोपी राहुल अग्रवाल के विरूद्ध एफआईआर की कार्रवाई की गई है। आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम विनोद राठौर ने बताया कि प्रशासन की नजरों से बचने के लिए फार्म हाउस में अवैध फटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। गाय का शेड बनाकर 08 गाय भी पाली जा रही थी। जिससे लोगों को आभास हो कि फार्म हाउस में गाय पाली जा रही है। एसडीएम  विनोद राठौर ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तहसीलदार  अनिल पटेल,  लोकेश आहूजा सहित पूरी टीम मौजूद थी। उन्होंने बताया कि ग्राम सोनगिर तहसील हातोद स्थित चावड़ा कृषि फार्म हाउस जो लगभग 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में बना हुआ है। यह फार्म हाउस कृषि भूमि सर्वे क्रमांक 26 रकबा 3.153 हेक्टेयर जो भूमि स्वामी हितेंद्र सिंह पिता बहादुर सिंह एवं आदित्यराज पिता बहादुर सिंह निवासी ग्राम सोनगिर के नाम पर है। इनके खेत पर बना है । इस फार्म हाउस को राहुल पिता रमेश अग्रवाल 41/1 विद्या पैलेस कॉलोनी इंदौर द्वारा 26 मार्च 2025 से कृषि भूमि किराये पर लेने का अनुबंध किया। इसके पश्चात राहुल द्वारा यहाँ शेड का निर्माण किया गया। शेड निर्माण होने के पश्चात अवैध पटाखा फैक्ट्री जिसमें सुतली बम बनाने का कार्य किया जा रहा था। लगभग 15 दिन से फैक्ट्री में अवैध पटाखा निर्माण कार्य किया जा रहा था । मौके से विजय पिता दौलत सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी अरविंदो हॉस्पिटल के पास पेट्रोल पंप के पास इंदौर, सागर पिता नंदकिशोर प्रजापत उम्र 34 वर्ष निवासी हम्माल कॉलोनी इंदौर, रंजीत पिता सुरेंद्र सिंह ठाकुर निवासी रुकमणी नगर इंदौर को हिरासत में लिया गया एवं दो वाहन मारुति सुपरकैरी वाहन क्रमांक एमपी 09 AG 2508 तथा महिंद्रा वीरो बिना नंबर वाहन जप्त की गई । दोनों वाहनों में काफी मात्रा में तैयार सुतली बम एवं सुतली बम पटाखा निर्माण की सामग्री बड़ी मात्रा में जप्त की गई । 10 हजार वर्गफीट में बने शेड को तोड़ा गया। बिजली के कनेक्शन वाली डीपी भी हटाई गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!