Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

भागीरथपुरा क्षेत्र के रहवासियों से चर्चा के लिए पहुंचे कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त

प्रभावितों के उपचार पर निगरानी तीन स्तरों पर

इंदौर (एक्सप्रेस संदेश)- भागीरथपुरा दूषित जल कांड के बाद इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप यादव को हटाया गया वहीं क्षितिज सिंघल को इंदौर का निगम आयुक्त बनाया गया है शनिवार देर शाम क्षितिज सिंघल ने पदभार ग्रहण किया और रविवार सुबह कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल अमले के साथ भागीरथपुरा क्षेत्र में पहुंचे यहां रिंग सर्वे में जुटी टीमो को समझाइश देते हुए रहवासियो से भी चर्चा की

 

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि प्रभावितों के उपचार के लिए तीन स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है वहीं सर्वे का कार्य भी लगातार जारी है वर्तमान में

* क्षेत्र से ऐसे व्यक्ति जिन्हें लक्षण दिखाई दे रहे है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हालांकि अब प्रभावित नही है, लेकिन फिर भी प्रशासन सतर्क है।

* दूसरा जो मरीज अस्पतालों में भर्ती है, उनके उपचार के लिए निगरानी की जा रही है।

* तीसरा जो मरीज डिस्चार्ज होकर घर पहुँचे है,उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।
* नगर निगम का अमला लगातार क्षेत्र में सर्वे के साथ ही रिंग सर्वे में जुटा है। लीकेज भी ढूंढे जा रहे है। कुछ लीकेज ठीक भी किये जा चुके है। साथ ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पानी को क्लोरीनेशन किया जा रहा है, घर घर जल की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।

पेयजल के लिए क्लोरिनेटेड वॉटर सप्लाई किया जा रहा है। जबकि अन्य उपयोग के लिए जिन बोरवेल के सेंपल लिए गए और उपयोग हेतु ठीक पाये गए,उसका उपयोग अन्य कामो में किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!