Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
Uncategorized

नगर पालिका परिषद सेंधवा में जल सुरक्षा, जल संरक्षण, जल सुनवाई का हुआ आयोजन

सेंधवा(एक्सप्रेस संदेश)- नगर पालिका परिषद सेंधवा द्वारा जल सुरक्षा, जल संरक्षण एवं नागरिकों की जल संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मंगलवार को नगर पालिका परिसर में जल सुनवाई का आयोजन किया गया। जल सुनवाई में नगर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी जल आपूर्ति, गुणवत्ता एवं पाइपलाइन से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (SDM) आशीष की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए गए। कई शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया, वहीं शेष प्रकरणों को शीघ्र निराकरण हेतु विभागीय स्तर पर दर्ज किया गया। जल सुनवाई के दौरान रैपिड टेस्टिंग किट के माध्यम से कुछ स्थानों से लिए गए जल सैंपलों की जांच भी की गई, जिससे जल की गुणवत्ता का त्वरित परीक्षण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!