इंदौर
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डॉ. उत्तम यादव के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

इंदौर(एक्सप्रेस संदेश) – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर प्रवास के दौरान आज नवलखा स्थित वसुधैव कुटुंबकम परिसर में चिड़ियाघर प्रभारी ओर अपने समधी डॉ. उत्तम यादव के निवास पहुँचे। उन्होंने डॉ. उत्तम यादव की पत्नी स्व. श्रीमती संगीता यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सहित कई अधिकारी ओर जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।




