इंदौर

आबकारी विभाग की कार्रवाई में 5 लाख से अधिक की अवैध मदिरा ओर वाहन जप्त

इंदौर(एक्सप्रेस संदेश) – कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश ओर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा के परिवहन, भण्डारण एवं क्रय-विक्रय पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी ओर डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में वृत्त- काछी मोहल्ला के उप निरीक्षक भगवानदास अहिरवार ओर आबकारी अमले द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई क्षेत्र में गश्त के दौरान शंका के आधार सफेद रंग चार पहिया वाहन (क्रमांक-MP09CF8801) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 18 बोतल ओल्ड मौन्क रम विदेशी मदिरा अवैध परिवहन की जा रही थी जिसे जप्त की गई। वाहन चालक देवेन्द्र पिता ओमकार खण्डेलवाल निवासी 223 खातीवाला टैंक इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जब्त मदिरा और वाहन की कुल बाजार मूल्य 5 लाख 12 हजार 600 रुपये कीमत है। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में आरक्षक सीमा भूरिया, योगेश कुमार मोहविया की भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!