Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
खंडवा

ग्रामोदय से अभ्युदय” अभियान के तहत गोराड़िया में हुआ कार्यक्रम सम्पन्न

खंडवा(एक्सप्रेस संदेश) – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा इन दिनों “ग्रामोदय से अभ्युदय” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत जिले के पुनासा विकासखंड के ग्राम गोराडिया में बुधवार को विद्यार्थियों, स्थानीय ग्रामीणजनों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नशा मुक्ति रैली निकाली गई। इसके बाद ग्रामीण बालिकाओं द्वारा नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल और विकासखंड पुनासा के समन्वयक मोहन जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि नशा स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य ग्रामीणों की सहभागिता के बिना सफल नहीं हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!