भोपाल
मंत्री विजयवर्गीय ने स्थगित किए सारे कार्यक्रम , आगामी कुछ दिनों तक आयोजनों में नहीं होंगे शामिल

भोपाल – मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आगामी दिनों के सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है मंत्री विजयवर्गीय के निजी सचिव ने मामले की जानकारी दी है बताया जा रहा है कि मंत्री विजयवर्गीय के निकट पारिवारिक सदस्य के निधन के बाद सभी आगामी कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है मंत्री विजयवर्गीय आगामी दिनों तक सार्वजनिक ,सामाजिक और अधिकारीक कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे। आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने की जानकारी कुछ समय बाद जारी की जाएगी




