Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
महू

महू में दूषित पेयजल से 20 से अधिक लोग बीमार , देर रात अस्पताल पहुंचे कलेक्टर

महू- इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से लोगों के बीमार होने और मौत के मामले के बाद अब महू मैं भी गंदे पानी से लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है महू के पत्ती बाजार क्षेत्र ओर चन्दर मार्ग में 20से अधिक लोगों के बीमार होने की बात सामने आ रही है जिनमें करीब पांच बच्चे भी शामिल है

महू के कुछ क्षेत्रों में लगातार कुछ दिनों से जल सप्लाई में गंदा पानी आने की शिकायत सामने आ रही थी वहीं बीते 10 दिनों से शहर के पत्ती बाजार क्षेत्र , चंदर मार्ग में दूषित पानी पीने से पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं वर्तमान में कुछ लोगों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है

दूषित पानी से लोगों के बीमार होने का मामला सामने आने के बाद इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे। अस्पताल में मरीजों से चर्चा की और रहवासियों से भी चर्चा की। कलेक्टर शिवम वर्मा के अनुसार दूषित पेयजल से बीमार 9 लोगों का अस्पताल में उपचा किया जा रहा है अन्य लोग अपने घर में ही उपचार ले रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद से सीएमएचो डॉ माधव हसानी के निर्देश पर स्वस्थ विभाग का अमला मौके पर मौजूद है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी का समुचित उपचार किया जाए। वही महू कैंट बोर्ड को भी पानी की जांच करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों का उपचार जारी है लगातार नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार सुबह से क्षेत्र में सर्वे भी शुरू किया जाएगा जिन लोगों में किसी तरह के भी लक्षण पाए जाएंगे उन्हें घर पर भी उपचार दिया जाएगा। गंभीर मरीजों को अस्पताल में उपचार किया जाएगा फिलहाल कोई भी गंभीर स्थिति में नहीं है भर्ती मरीजों में भी कुछ लोगों को जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!