मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान

सेंधवा (एक्सप्रेस संदेश) – महावीर कालोनी निवासी सेंधवा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अजय जैन का आकस्मिक निधन हो गया निर्धन के पश्चात परिवारजानो ने अजय जैन के नेत्र दान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की
मानव सेवा समिति के डॉ किन्शुक लालका ने भाई विजय जैन ओर परिवार के लोगों से निधन के पश्चात नेत्रदान करने की सहमति ली ओर मानव सेवा समिति सेंधवा के संचालक निलेश जैन से बात कर परिवार के द्वारा नेत्रदान करने की मंशा जताई इसपर मानव सेवा समिति के निलेश जैन ने नारायणदास हॉस्पिटल के डाक्टर आकाश पालीवाल की मदद से मृतक अजय जैन के कार्निया निकाले यह कार्निया इंदौर के m k इंटरनेशनल आई बैंक इंदौर को जायेगे जहा कार्निया 2 जरूरतमंद लोगों को लगाए जाएंगे कार्निया निकलने के लिए उपयोग में आने वाला किट श्री कमलादेवी हजारीलाल ट्रस्ट की ओर से नारायणदास हॉस्पिटल में उपलब्ध हे मानव सेवा समिति के संचालक समाजसेवी निलेश जैन ने बताया कि समिति का यह 27 वा नेत्रदान था अजय जैन की आखों से दो लोगो की आखों की रोशनी मिलेगी जैन परिवार द्वारा पर्यावरण बचाने की पहल करते हुए लकडियो की जगह गोबर से बने कंडो से इको फेंडली अंतिम सस्कार किया गया नेत्र दान को लेकर दीपक लालका अशोक जैन गिरीश लालका गिरीश नागड़ा अभय जैन गणेश सोनी ओर नारायणदास हास्पीटल के डॉ आकाश पालीवाल रोहित आर्य अजय डावर दिनेश पवार मौजूद रहे।




