Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
Uncategorized

12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल

9993098648
बड़वानी (एक्सप्रेस संदेश) – जिला बड़वानी में मंगलवार से प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर जिले के 45 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 8,408 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 8,083 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 325 छात्र अनुपस्थित पाए गए।
सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहे तथा तलाशी (चेकिंग) की व्यवस्था लागू की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घंटे पूर्व तक प्रवेश की अनुमति दी गई। बड़वानी जिले में परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और अनुशासित रही, जिसके चलते सामूहिक या व्यक्तिगत नकल का एक भी प्रकरण (निरंक) दर्ज नहीं किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे आगामी दिनों में समय का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!