Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही 50 हजार की रिश्वत लेते दो लोगो को पकड़ा

इंदौर लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही

 

आवेदक – बिक्रम सिंह गहलोत पिता स्वर्गीय श्री जी एस गहलोत

आरोपी क्र.1- विजय कुमार जायसवाल, पिता श्री राम चन्द्र जयसवाल, उम्र 55 वर्ष, पद- क्षेत्र संयोजक, कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग इंदौर

*आरोपी क्र. 2* -उमा मर्सकोले पति स्वर्गीय श्री सरदार सिंह मर्सकोले, उम्र 43 वर्ष, पद- सहायक ग्रेड – 2 ,कार्यालय सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग इंदौर

*विवरण* : आवेदक के अनुसार उसने 127 श्री कृष्णा एवेन्यू थर्ड फ़ेज़ AB रोड इंदौर स्थित अपना निजी भवन, विभाग को हॉस्टल हेतु वर्ष 2015 से 2023 तक किराये पर दिया था जिस पर जनजातीय कार्य विभाग के जूनियर कन्या छात्रावास का संचालन किया जा रहा था ।
विगत अप्रैल,23 से आवेदक द्वारा भवन रिक्त करा लिया गया किन्तु विभाग द्वारा किराया वृद्धि का एरियर लगभग 11 लाख रुपये आवेदक को भुगतान किया जाना शेष था ,जिसके लिए उक्त दोनों आरोपियों द्वारा 15% रिश्वत राशि की माँग आवेदक से की जा रही थी । आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई शिकायत सत्यापन पर सही पायी गई तथा दोनों आरोपीगण द्वारा आवेदक से उक्त कार्य करने हेतु ₹50,000 की रिश्वत राशि का लेनदेन तय किया गया। आज दिनांक 15/04/24 को आवेदक जब आरोपी क्रमांक-1 से मिलने पहुँचा तो उनके द्वारा बताया गया कि वह अभी कार्यालय में नहीं हैं उक्त राशि को कार्यालय में उपस्थित आरोपी क्रमांक -2 (सहायक ग्रेड 2 उमा मर्सकोले )को दे दे तब आवेदक द्वारा उक्त राशि सहायक ग्रेड 2 उमा मर्सकोले को दे दी गई। लोकायुक्त टीम द्वारा ₹50,000 रिश्वत लेते हुए आरोपिया उमा मर्सकोले ,सहायक ग्रेड -दो कार्यालय सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग इंदौर को रंगेहाथ ट्रैप किया गया । आरोपिया द्वारा रिश्वत राशि आवेदक से लेकर अपनी शासकीय आलमारी में रख ली गई थी ।उक्त दोनों आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7 भ्र.नि.अधि.एवम् धारा 120 (B)भा.द.वि. के तहत कार्यवाही अभी जारी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!