नाग पंचमी पर्व पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में पट खुले
महंत श्री विनितगिरी महाराज ने विधि विधान से किया भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन

उज्जैन (राजेंद्र शर्मा) – साल में एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट रात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए ।
मंदिर के पट खुलने के बाद सर्वप्रथम श्री पंचायती महानिर्वाणीअखाडा श्री महाकालेश्वर मंदिर के महंत श्री विनीतगिरी महाराज जी ने विधि-विधान से श्री नागचंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया । इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे ।
श्री नाग चंद्रेश्वर की प्रतिमा के पूजन के पश्चात श्री नागचंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया ।
पूजन अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए ।
महाकाल मंदिर में मंदिर के शिकार के तीसरी मंजिल पर भगवान नाग चंद्रसार की मूर्ति स्थापित है यह मूर्ति 11वीं शताब्दी में नेपाल से लाई गई थी और इसमें भगवान नागचंद्रेश्वर अपने साथ थानों से सुशोभित है वर्ष में नाग पंचमी वाले दिन ही 24 घंटे के लिए इस मंदिर के पट खोलते हैं ऐसी मान्यता है की राजा तक्षक ने यहां पर तपस्या की थी और भगवान शिव ने उन्हें आशीर्वाद दिया था इसलिए माना जाता है की तक्षक यहां रहते हैं इसलिए साल में एक बार ही पट खोला जाता है




