Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

इंदौर कलेक्टर ने लगाया तिंछा फाल सहित पिकनिक स्थलों पर प्रतिबंध

आगामी 15 दिनों तक पिकनिक स्थलों पर रहेगा प्रतिबंध

इंदौर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा जिला स्तर पर आगामी 15 दिवस मे इन्दौर जिले मे भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस संबंध मे संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आज ली गई वर्चुअल समीक्षा बैठक मे अतिवृष्टि एवं बाढ की स्थिति को देखते हुए आमजन के जीवन की सुरक्षा के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर एहतियात के तौर पर तत्काल रूप से महू क्षेत्र के सभी निस्तार के घाट, मछुआरों का नदियों में आवागमन तथा अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों में पिकनिक स्पाट पूर्णतः बंद करने के आदेश दिये गये है।

इस संबंध में डॉ अम्बेडकर नगर महू के एसडीएम श्री अक्षत जैन द्वारा दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये है। यह आदेश महू क्षेत्र के थाना महू, किशनगंज, बडगोंदा, मानपुर, सिमरोल की सीमा में लागू रहेंगे।
जारी आदेशानुसार सभी पर्यटन स्थल एवं पिकनिक स्पॉट जैसे चोरल, चोरल नदी, चोरल डेम, पातालपानी, सीतलामाता फाल, मेहंदीकुण्ड, तिन्छा फाल, कजलीगढ, वाचू पाइंट, जानापाव कुटी, कालाकुण्ड आदि स्थानों पर जनसामान्य की आवाजाही आगामी 15 दिवस के लिए पूर्णतः बंद की गई है।
इसी तरह समस्त तालाबों एवं नदियों में मछुआरों का आवागमन एवं मछली पालन एवं उन्हें पकडने संबंधी गतिविधियां भी आगामी 15 दिवस के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। सभी निस्तार घाटों पर संचालित होने वाली गतिविधियाँ भी आगामी 15 दिवस के लिए पूर्णतः बंद की गई है।
यह आदेश आगामी 15 दिवस अथवा अन्य आदेश होने तक जो पूर्व में हो तक प्रभावशील रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-188 के तहत कर्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!