इंदौरमध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर आएंगे- विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 11 जुलाई को सुबह 11.30 बजे इंदौर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बास्केटबाल काम्पलेक्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे केशरबाग रोड में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री जी ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव” में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5.30 बजे इंदौर से उज्जैन के लिये प्रस्थान करेंगे।




