Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

नो हेलमेट – नो पेट्रोल” आदेश – उल्लंघन पर प्रशासन की कार्यवाही पेट्रोल पंप किया सील

एसडीएम कनाडिया ओमनारायण बड़कुल ने की कार्यवाही

*इंदौर जिले में लागू हुआ “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” आदेश – उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी शुरू*

आदेश का पालन नहीं करने पर एक पेट्रोल पंप को किया गया सील

 

इंदौर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह द्वारा “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश आज से जिले में प्रभावी रूप से लागू हो गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। सख्त कार्रवाई करते हुए जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर एक पेट्रोल पंप को सील किया गया है।
संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम कनाडिया ओमनारायण बड़कुल के निर्देशन में आज ग्राम अरंडिया बायपास स्थित एस.आर. कुमावत फ्यूल्स (बीपीसीएल पेट्रोल पंप) पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पेट्रोल पंप प्रोप्राइटर अभिषेक कुमावत द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा था। इसके साथ ही पंप परिसर में हेलमेट अनिवार्यता से संबंधित कोई सूचना-पट्ट (गाइडलाइन बोर्ड) भी प्रदर्शित नहीं किया गया था, जो कि जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। पेट्रोल पंप को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। कार्यवाही में एसडीएम कनाडिया ओमनारायण बड़कुल, आरआई विशाल शर्मा मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!