Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही , विद्युत विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

10 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही

आवेदक सूर्यकांत सोनोने पिता श्री राजेन्द्र राव

आरोपी- शैलेन्द्र पाटकर, जूनियर इंजीनियर, म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड झॉनल कार्यालय सुभाष चौक इंदौर

रिश्वत राशि-

10,000/- रूपये,विवरण-

आवेदक ने विष्णु प्रसाद चौहान से उनके स्वामित्व के नलिया बाखल इंदौर स्थित गोडउन कमांक 101, 14, को किराये पर लिया था जिसमें आवेदक को स्टीम मशीन का व्यवसाय संचालित करने के लिए 10 किलोवाट विद्युत कनेक्शन की आवश्यकता थी, जिसके लिए आरोपी द्वारा 40,000/-रू. शासकीय शुल्क के अलावा 10,000/- रू. अलग से रिश्वत की मांग की जा रही थी।

जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा दिनांक 06.08.2025 को पुलिस अधीक्षक  राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई।

सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 07.08.2025 को ट्रेप का आयोजन किया गया। आरोपी को आवेदक से रिश्वत राशि 10,000/-रू. लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया गया।

आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रैपदल सदस्य-

निरीक्षक रेनू अग्रवाल, निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, , प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आशीष आर्य, आरक्षक चेतन परिहार, आरक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक कमलेश परिहार शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!