इंदौर
कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही,दो दर्जन से अधिक लोगों के शस्त्र लायसेंस किए निरस्त
भोपाल कलेक्टर ने जारी किए आदेश ,

भोपाल – कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लेते हुए 30 शूटर्स के शस्त्र लाइसेंस कैंसिल किए हैं। जिसमें एक लाइसेंस मछली परिवार से जुड़े शाहिद अहमद मछली का बंदूक लाइसेंस भी सस्पेंड किया गया है। इस मामले में करीब 1 महीने से जांच जारी थी। जल्द ही इसमें और भी एक्शन होंगे।




