Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
Uncategorized

लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही सरपंच पति ओर सहयोगी रिश्वत लेते गिरफ्तार

1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

आवेदक –  अंतिम जैन पिता  प्रकाशचन्द्र जैन

आरोपी-1 सूरजीत सिंह राठौर उर्फ बबलू राठौर पिता श्री गौकुल सिंह राठौर उम्र-40 वर्ष पद-वाटरमैन, ग्राम पंचायत छोटी कसरावद जिला खरगोन एवं सरपंच पति. ग्राम पंचायत छोटी कसरावद निवासी राममंदिर चौक, छोटी कसरावद जिला खरगोन

आरोपी-2 श्री धर्मेन्द्र सिंह राठौर पिता श्री नैनसिंह उम्र-42 वर्ष व्यवसाय-खेतीबाडी निवासी राममंदिर चौक, छोटी कसरावद जिला खरगोन

रिश्वत राशि- 1,00,000/-

विवरण:- आवेदक समर्थसिटी इंदौर का रहने वाला है तथा भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त हुआ है। आवेदक एवं आवेदक के मित्र स्वर्णिम माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से अपनी-अपनी माताओं के नाम से ग्राम पंचायत छोटी कसरावद जिला खरगोन के सामने कृषिभूमि खसरा नम्बर 398, माह दिसम्बर 2023 में कय की थी। आवेदक एवं आवेदक के मित्र द्वारा कय की गई कृषिभूमि से लगी हुई शासकीय भूमि है जिस पर एक कच्ची सडक बनी है। उक्त कच्ची सडक आवेदक की कृषि भूमि जाने का रास्ता भी है। अनावेदक श्री सूरजीत सिह राठौर उर्फ बबलू राठौर एवं अनावेदक धर्मेन्द्र सिंह राठौर द्वारा आवेदक की कृषि भूमि से लगी भूमि जिस पर पंचायत के माध्यम से मंदिर के लिये आवंटित करवाने, उसमें पौधारोपण करवाने या सरकारी दुकाने निकलवाने अथवा दशहरे पर रावण जलवाने के लिये स्थान निर्धारित कर देने संबंधित बाते कही जिससे आवेदक के खेत में आने-जाने का रास्ता बंद हो जायेगा। आवेदक की जमीन का रास्ता बंद नहीं करने के एवज में सूरजीत सिंह राठौर उर्फ बबलू राठौर एवं धर्मेन्द्र राठौर द्वारा 25,00,000/- रुपये रिश्वत की मांग की गई।

 

आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 08.10.2025 को ट्रैपदल का गठन किया गया। आरोपी 1 सूरजीत सिंह राठौर एवं आरोपी-2 धर्मेन्द्र राठौर को आवेदक से प्रथम किश्त की राशि 1,00,000/- रु. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7ए एवं 61(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

 

ट्रैपदल कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर कार्यबाहक प्रआर आशीष शुक्ला, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री कमलेश परिहार, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह बघेल, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक आशीष आर्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!