Breaking
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नगर मंडल सेंधवा ने मनाया समर्पण दिवस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम - जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज किडनी इलाज से स्वस्थ होकर बच्चे ने कलेक्टर को बिस्किट का पैकेट देकर किया आभार व्यक्त 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न जिले में 8083 छात्र हुए शामिल सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दिया आत्मविश्वास का मंत्र , परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं केवल एक प... इंदौर खंडवा रोड पर भैरूघाट में अनियंत्रित ट्रक ने कारो को मारी टक्कर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत यूजीसी के नए नियम को लेकर बढ़ा विरोध, मैदान में उतरा सवर्ण समाज बड़वानी पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में मिली बड़ी सफलता , सात शातिर बदमाश गिरफ्तार मानव सेवा समिति ने कराया 27 वा नेत्रदान , स्कूल संचालक अजय जैन की मौत पर परिवार ने किए नेत्र दान
इंदौर

भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौत के मामले में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन

निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी, कई कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

इंदौर(एक्सप्रेस संदेश) – भगीरथपुरा क्षेत्र मे गंदा पानी पीने से हुई मौतो के बाद शहर में लगातार घटना के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है वही जिम्मेदारों पर कार्यवाही की भी मांग की जा रही है शहर में हुई इस घटना के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा नगर निगम मुख्यालय पर शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाज़ी की।

नगर निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के पदाधिकारीयों का कहना था कि कई बार जिम्मेदारों को शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नही की। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित पटेल का कहना है कि इस मामले में जिम्मेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाए यह घटना जिम्मेदारों के लापरवाही के चलते हुई है वही चेतावनी दी है कि यदि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नही की गई और मृतको के परिजनों को उचित मुआवजा नही दिया गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा । निगम मुख्यालय के बाहर हो रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!