भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म, करुणा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है – श्रीजी महाराज
श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन, पूर्णाहुति व विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु


हेमंत गर्ग
9993098648
सेंधवा(एक्सप्रेस संदेश) – नगर की जगन्नाथपुरी झवर कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का अंतिम दिन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। निंबार्काचार्य श्री श्रीजी महाराज श्री श्यामशरण देवाचार्य के सान्निध्य में कथा के अंतिम दिन विधिविधान से पूर्णाहुति एवं हवन संपन्न कराया गया। हवन में यजमान जितेंद्र यादव सपत्नी हवन में बैठक कर आहुति दी। इस दौरान पूर्णाहुति में कई श्रद्धालुओं ने आहुति डाली ।
कथा के दौरान निंबार्काचार्य श्री श्रीजी महाराज ने भागवत कथा के सार को बताते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म, करुणा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें जीवन में प्रेम, सेवा और समर्पण का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर होते हैं और जीवन पावन होता है।
कथा समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास क्षेत्र के दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में सेवाभाव से कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं की सराहना भी की गई।
अंतिम दिन कथा स्थल पर नगर के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव, संजय यादव, जितेंद्र यादव, कसरावद विधायक सचिन यादव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम सोनी, विकास आर्य, अरुण चौधरी, संजय यादव, प्रखर शर्मा, परमानंद अग्रवाल, चतुरु प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने भागवत पोथी का पूजन कर श्री श्रीजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा समापन पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने संत श्री के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन के दौरान नगर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। कथा के सफल आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं, सेवाभावी संस्थाओं एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा।




