सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति ने आयोजीत किया रक्तदान शिविर

सेंधवा(एक्सप्रेस संदेश) – सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति के तत्वाधान में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल जन जागरण समिति के द्वारा रक्तदान थैलेसीमिया व सिकल सेल की जन जागृति को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 69 यूनिट रक्तदान हुआ । इसके पूर्व में समिति द्वारा जन चेतना रैली निकाली गई,सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति द्वारा इस रक्तदान शिविर में रक्तदान को लेकर काम करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया । इस आयोजन में मुख्य अतिथि सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव,एसडीओपी अजय वाघमारे के द्वारा समाजसेवी संस्थाओं का सम्मान किया गया, आयोजन में बड़वानी जिले में सक्रिय रक्तदान समितियो के प्रमुख तथा धार शिरपुर बड़वाह खरगोन बड़वानी ब्लड बैंक के पदाधिकारी के सम्मान के साथ अन्य का भी सम्मान किया,कार्यक्रम में समिति के अशोक राठौड़ अनीस शेख महेंद्र परिहार सैफुद्दीन सरकार सागर यादव नितिन ठाकुर सहित सभी रक्तवीर मौजूद रहे ।




