विवादित बयान पर विधायक का फुका पुतला, कार्यवाही की मांग

सेंधवा(एक्सप्रेस संदेश)-भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर महिलाओं का घुस्सा फुट रहा है बात सेंधवा की करे तो यहाँ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्यों एवं अन्य महिलाओं ने मिलकर किला गेट पर बरैया का पुतला फूंका है ।बरैया के विवादित बयान में जिंसमे उनके द्वारा कहा गया कि खूबसूरत लड़की दिखाई दे तो दिमाग विचिलित हो सकता है । साथ ही उन्होंने बच्चियों के रेप एवं महिलाओं के साथ दुष्कर्म मामलों जैसे निंदनीय कर्मो को लेकर भी घृणित एवं काफी गंदी बयानबाजी की है उनका बयान इतना शर्मनाक बताया जा रहा है कि उसे दिखाया या लिखा भी नही जा सकता है । बरैया के इस विवादित बयान पर राजनीतिक उफान आता दिखाई दे रहा है । शर्मा ने सरकार से मांग की है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए । इस दौरान महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष रानी शिंदे , ललिता शर्मा ,आशा शिंदे ,मोना चौहान , सीता शिंदे सहित बड़ी संख्या में महिलाये मोजूद थी ।




